बिलासपुर : विशेष पिछड़ी जनजातियों को स्वरोजगार से जोड़ने शासन की नई पहल..
घरेलू उत्पादन निर्माण के साथ-साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन एवं महुआ से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का समापन
बिलासपुर, 31 जनवरी 2024
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत कोटा तहसील के ग्राम पंचायत दारसागर के आश्रित गांव कुपाबांधा व झरना के बैगा जनजातियों को 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण दिया गया। बैगा समुदाय के 20 हितग्राहियों का समूह बनाकर आजीविका विकास योजना के तहत महुआ लड्डू निर्माण कोर्स के प्रशिक्षण का समापन 31 जनवरी को हुआ।
शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति को स्वरोजगार से जोड़ने एवं महुआ के अन्य उपयोगिता के महत्व को बताने के लिए कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महुआ से लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को महुआ निर्माण के साथ-साथ उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन तथा अगरबत्ती, डिटर्जेंट, फिनायल एवं साबुन निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर