कोरिया। कोरिया जिले के पटना स्टेडियम ग्राउंड में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रथम बार आगमन हुआ जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को जीताने की आमजन से अपील की व डबल इंजन सरकार बनाने की बात कही। साथ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की छत्तीसगढ में भाजपा 11 की 11 सीट जीतेगी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के 10 वर्षो के काम का असर है उन्होंने गांव गरीब किसान के लिऐ काम किया है, राम मंदिर निर्माण, तेंदूपता का बोनस, जम्मू काश्मीर से 370 हटा है, तीन महीने में छत्तीसगढ में मोदी की गारंटी को पूरा किया, धान खरीदी, महतारी वंदन आदि के लिऐ काम किया है, कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है 2018 में भी इन्होंने यही काम किया था। एक बहुत बड़ा विश्वास जनता ने किया था इन्होंने विश्वास खो दिया है ये अब ये कुछ भी कर ले, जनता इन्हे नकार चुकी है।
*वर्तमान सांसद अपने पति की कठपुतली, वो अपने निर्णय नहीं ले सकती – सरोज पांडेय*
पटना में मुख्यमंत्री की सभा में भाजपा की लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर गरीब कल्याण की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया, उन्होने कहा कि पीएम आवास योजना के 18 लाख परिवारों के आवास की राषि को कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने पैसा ना देकर रोक दिया, पर जैसे ही हमारी सरकार बनी प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी लागू हुई ओैर 3 महिने में 19 लाख पीएम आवास को स्वीकृति मिल गयी। उन्होने कहा कि यहां लगातार कांग्रेस के लोगों ने शासन किया, बीते 5 साल कांग्रेस की सांसद क्षेत्र से गायब रही, अब चुनाव है तो वो दिखाई दे रही हैै क्षेत्र में उनके कार्यकाल में दो दो कलेक्टर जेल में चले गए। और क्षेत्र की सांसद चुप रहती है। जब उन पर आरोप लगता है तो उनके पति कहते है भ्रष्टाचार का आरोप लगता है राजनीति संे संन्यास ले लेगी, इसका मतलब है कि क्षेत्र की सांसद अपने पति की कठपुतली है। वो अपने स्वयं के निर्णय नही लेती जो निर्णय लेते है उनके पति निर्णय लेते है। कांग्रेस के पास नेता नही है देष का प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही बन सकते है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने कांग्रेस के झगराखांड नगर पालिका अध्यक्ष रजनीष पांडेय ने कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, उन्हें मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर शामिल किया, उन्हें भाजपा में शामिल कराने में अंबिकापुर विधायक राजेष अग्रवाल काफी सक्रिय दिखे, वहीं लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें मंच की पहली पंक्ति पर बैठने की जगह दी।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर