The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भीड़ जुटाने में भाजपा संगठन के छूटे पसीने, भाजपा की रणनीतियों से ले‌ कर पदाधिकारियों पर भी उठे सवाल, भाजपा के आपसी मतभेदों का शिकार कहीं देश के प्रधानमंत्री मोदी तो नहीं बन जाएंगे?

Views: 1212
Spread the love
Read Time:3 Minute, 55 Second

कोरिया। कोरिया जिले के पटना में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में बड़ी मषक्कत के बाद हुई भीड़ ने भाजपा संगठन की लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति की पोल खोल दी है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक को इसकी जानकारी हो चुकी है। सूत्र बताते है कि संगठन के कामकाज को लेेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने भी अपनी कडी नाराजगी व्यक्त की है। वहीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय ने भी संगठन के लोगों को साफ इषारा कर दिया है, कि मोदी जी का नुकसान उनकी आपस की लडाई में नहीं होना चाहिए, इसका विषेष घ्यान रखे।

शनिवार का दिन पटना का बाजार का दिन होता है, जो जिले का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार के रूप में जाना जाता है, इस दिन मुख्यमंत्री श्री साय की सभा का आयोजन किया गया। तय समय तक 75 प्रतिषत कुर्सियां खाली थी, मुख्यमंत्री के पटना में उतरने के आधे घंटे बाद वो मंच पर आए तब तक भीड़ हो चुकी थी, दरअसल भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आई भीड़ की जानकारी रायपुर से हर स्तर पर शीर्ष नेतृत्व ले रहा था, अलग अलग प्रकोष्ठ के प्रदेष अध्यक्ष अपने स्तर पर सभा स्थल का फोटो की मांग कर रहे थे, कार्यक्रम की सारी जानकारी मुख्यमंत्री के पहुंचने के पूर्व ही प्रदेष के नेताओं तक पहुंच चुकी थी, वहीं मुख्यमंत्री के आने के बाद संगठन के लोगों से बात की गयी, लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय भाजपा की राष्टीय उपाध्यक्ष है, उन्हें भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यो के तौर तरीके अच्छे से मालूम है, सूत्र बताते है कि उन्होनें महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी मांगी, पूछा कि संसाधन अभी मुहैया क्यों नहीं कराए गए है, उन्होनें बारी बारी से संगठन के हर स्तर के नेताओं से बात की और आगे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। वैसे प्रदेष के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहज और अपनी सरलता के लिए जाने जाते है, उन्हें जानने वाले बताते है कि उन्हें गुस्सा काफी कम ही आता है परन्तु सूत्र बताते है कि कल पटना की जनसभा को लेकर वो काफी नाराज दिखे, सूत्र यह भी बताते है कि इससे पूर्व आचार संहिता लगने के ठीक एक दिन पहले मनेन्द्रगढ में एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी वो काफी नाराज हुए थे। वहीं सूत्रों की माने तो लोकसभा प्रत्याषी सरोज पांडेय ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चार्ज किया, कहा कि अब वो कोरिया भाजपा को लेकर एलर्ट मोड में काम कर रही है, उन्होनें सभी को उनसे सीधे संपर्क में रहने को कहा।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed