The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

फर्नीचर कारोबारी ने खुद को जिंदा जलाया, पुलिस जांच में जुटी, पढ़े पूरी खबर…

Views: 645
Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second

कोंडागांव। जिले के गांधी चौक के पास एक फर्नीचर कारोबारी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतक के खिलाफ रायपुर में रेप का अपराध दर्ज है।

 

बता दें कि कोंडागांव के बस स्टैंड निवासी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू 48 वर्ष पेशे से फर्नीचर कारोबारी हैं। मृतक कारोबारी शुक्रवार तड़के तकरीबन 3 से 4 बजे घर से निकले और दुकान से तकरीबन 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर केरोसिन तेल उडेल कर आग लगा ली। इस घटना के बाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी की हालत को देख जिला अस्पताल के डाक्‍टरों ने उन्‍हें जगदलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा मृतक कारोबारी के खिलाफ रायपुर में रेप का एक प्रकरण भी दर्ज है। रायपुर पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed