खड़गवां। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोग जब भी वोट देने जाते हैं उन्हें कांग्रेस का भ्रष्टाचार और गांधी परिवार का वंशवाद याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर देश को भ्रष्टाचार की बीमारी से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं वहीं कांग्रेस भ्रष्टाचार के दीमक की तरह देश की तरक्की की दुश्मन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उपचार सिर्फ वोट से हो सकता है। मतदाता 7 मई को अगले चरण में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर इस पार्टी का ऐसा उपचार करें कि जिससे यह वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और संविधान से खिलवाड़ की सोच भी न सके। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने जिस तरह जनधन खाते, उज्ज्वला गैस और मुफ्त राशन जैसी योजना संचालित कर देश को गरीबी से बाहर लेकर आ रहे हैं वहीं विष्णु देव साय सरकार ने तीन महीने में ही मोदीजी की हर गारंटी को प्रदेश में पूरा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, महतारी वंदन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाएंगी कि यह पार्टी सिर्फ इतिहास के पन्नों में नजर आएगी। मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने जनता से अपील की कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता देश समाज अपना भला सोचते समझते हुए उचित फैसला ले और जिसने इस देश के लिए समाज के लिए और लोगों के लिए हमेशा गंभीरता से विचार किया और काम किया जनता उसे ही वोट दे कर विजयी बनाए, श्याम बिहारी जयसवाल ने दावा किया है और कहा है कि जिस तरह से जनता का समर्थन और साथ भाजपा को मिल रहा है, जिससे की यह साफ पता चलता है कि लोकसभा कोरबा में सरोज पांडेय को जनता चुनने जा रही है, और निश्चित तौर पे भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इस देश के लिए कार्य करता रहेगा।
“इन 70 सालों में कांग्रेस ने देश को सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही दिया- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल’ कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद इतिहास के पन्नों में रह जाएगी”

Views: 403
Read Time:2 Minute, 49 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर