कोरिया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 संसदीय क्षेत्र के मतदाताओ ने नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया । लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा तो कोई दोस्तों के साथ। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवां दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई । बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे । पोलिंग बूथों पर लंबी- लंबी कतार लगी थी । इसी तर्ज और जलपान से पहले मतदान अभियान के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान विधायक बैकुंठपुर व कोरबा लोकसभा चुनाव 2024 के लोकसभा संयोजक श्री भईया लाल राजवाड़े ने विधानसभा 03 बैकुंठपुर अंतर्गत गृह ग्राम सरडी के बूथ क्रमांक 11 से राष्ट्रहित और सुशासन की मोदी सरकार को 400 पार अभियान को मजबूती देने अपने अमूल्य वोट का मतदान किया साथ ही उन्होंने कोरिया जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों में पहुंचकर वोटिंग का भी जायजा लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । कोरिया जिले अंतर्गत मतदान केंद्रों में उमड़े मतदाताओं के जन सैलाब को देखकर विधायक भईया लाल ने बताया की बीते बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव आज 7 मई के मतदान में वोट प्रतिशत का बढ़ना इस बात की ओर संदेश है की कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय कोरिया से बड़ी बढ़त मिलेगी और सरोज पांडेय बड़ी जीत दर्ज करेंगी भईया लाल ने कहा की लोग देश में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं और शत प्रतिशत मतदान करते हुए 400 सीटों के साथ भाजपा को जीत दिलाने को तैयार हैं जिसके बाद प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा के कमल का खिलना भी तय है । विधानसभा चुनाव 2023 का वोटिंग करीब 76 प्रतिशत था जिसके बाद कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए बैकुंठपुर विधानसभा में आज 7 मई को हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा बढ़कर करीब 80 प्रतिशत होने पर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने कोरिया वासियों के मतदान पर जागरूकता और लोकतंत्र के मजबूत भागीदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया है । विधायक भईया लाल राजवाड़े ने कोरिया जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत और ईमानदारी पूर्वक किए गए दायित्व निर्वहन की सराहना करते हुए उनके द्वारा सफलता पूर्वक शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए सभी का धन्यवाद किया है।
पीएम मोदी सहित विकसित भारत संकल्प को मेरा मतदान , कोरिया से बड़ी बढ़त के साथ कोरबा लोकसभा में खिलने जा रहा है भाजपा का कमल – भईया लाल राजवाड़े

Views: 905
Read Time:3 Minute, 48 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर