बिलासपुर। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. तोरवा क्षेत्र में देवरीखुर्द्र जाने वाले मेन रोड में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां रोड पर बने डिवाइडर पर तेज रफ्तार कार टकराते हुए पोल में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए.
Accident: इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग की हालत नाजुक है. जिन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर तोरवा पुलिस घटना स्थल पहुँची और जांच में जुट गई.
बताया गया है कि, चार युवक सियाज कार से रात करीब 12 बजे अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा कर लोहे के बिजली पोल में जा घुसी, घटना में चारपहिया वहान के परखच्चे उड़ गए.
Accident: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर शक्कत के बाद कार को काटकर युवकों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. वहीं दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है.






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार