रायपुर। Mahadev Satta case: महादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला मामले की प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर-दुर्ग के आधा दर्जन पुलिस वालों व कारोबारियों को समंस जारी किया है। इन सभी के नाम अब तक गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के बयान में आ चुके हैं। खबर है कि ईओडब्ल्यू इनमें से कुछ से पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कुछ ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनका बयान दर्ज किया गया है। सुबह से शाम तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच चर्चा है कि महादेव सट्टा में ईडी कुछ संदेहियों के यहां छापेमारी कर सकती है।
बता दें कि इस मामले में पुलिस विभाग के कुछ बड़े अफसर और सरकार में बड़े ओहदों में बैठे अधिकारियों तक पैसे पहुंचाए जाने के आरोप लगते हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बयान में इनमें से कुछ नामों का खुलासा हुआ है। जल्द ही इन पर कार्यवाही की जा सकती है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर