Views: 1587
Read Time:1 Minute, 15 Second
मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक महिला सरपंच ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को पति से हुए विवाद के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बाद बच्ची की लाश जंगल में मिली है। यह घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।
बता दें कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी। गुस्से में आकर उसने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर