कोरबा। कोरबा के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे मोहितराम केरकेट्टा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। बताया जा रहा है कि वो अपनी कार में कोरबा से पाली की तरफ जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गये। जिसे बचाने के चक्कर में चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में चालक और पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा को चोटे आई है। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तानाखार के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपनी सेडान कार में कोरबा से कटघोरा होते हुए पाली अपने निवास जा रहे थे।
इसी दौरान कटघोरा के लखनपुर बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ गये। मवेशियों को बचाने के चक्कर में पूर्व विधायक के चालक ने कार का स्टेयरिंग मोड़ दिया। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि कार के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के चालक और पूर्व विधायक को भी चोटे आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पूर्व विधायक और चालक को कार से बाहर निकाला गया।
फिलहाल इस हादसे के बाद पूर्व विधायक ने खुद की सलामती की जानकारी दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना काफी भयंकर था, यदि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाती तो हादसा और भयंकर हो सकता था।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?