गर्मियां शुरू होते ही लोग लू और धूप से बचने के लिए प्याज खाते है। प्याज हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती हैं। प्याज ना सिर्फ सलाद की प्लेट सजाने के काम आता है बल्कि स्टार्टर में हल्के कच्चे प्याज के लच्छे स्वाद बढ़ाने का भी काम करते हैं। प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। कच्चे प्याज का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने के साथ पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा कर सकता है। तो आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।
एसिडिटी- गर्मियों में सीमित मात्रा में कच्चा प्याज खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। लेकिन इसी मौसम में अगर आप प्याज का सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं तो यह आपके लिए एसिडिटी का कारण बन सकता है। दरअसल कच्चे प्याज में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्लूकोज और फ्रक्टोज लेते हैं, तो शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे प्याज को पचाने में दिक्कत आ सकती है और व्यक्ति को अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज- अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है, तो एक निश्चित मात्रा से अधिक प्याज का सेवन ना करें। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा लो हो सकता है। डायबिटीज रोगी प्याज का सेवन करते हैं, तो अपना ब्लड शुगर चेक करते रहें।
कब्ज और पेट दर्द- अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाने से कब्ज और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। प्याज में मौजूद फाइबर की अधिकता पेट दर्द और कब्ज की समस्या का कारण बन सकती है।
एलर्जी और सीने में जलन- जिन लोगों को प्याज का सेवन करने से किसी तरह की एलर्जी होती है, उन्हें प्याज का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए। ऐसे लोगों को प्याज रिएक्शन के रूप में सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स, एलर्जी जैसे खुजली- सूजन से लेकर सांस लेने में तकलीफ तक महसूस हो सकती है।
माइग्रेन- कुछ व्यक्तियों के लिए कच्चा प्याज खाना माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकता है। प्याज में टायरामाइन होता है, जो सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। यदि कोई व्यक्ति माइग्रेन से जूझ रहा है तो उन्हें यह सलाह दी जाती है कि वह कच्चे प्याज का सेवन संभलकर करें।
Average Rating
More Stories
Chhattisgarh : शिक्षक बना हैवान 9वी की छात्रा को बनाया हवस का शिकार…
Chhattisgarh : ग्राम सचिव संघ के शासकीय करण की मांग का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया समर्थन..
CG News : बाइक चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना पड़ा भारी, थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक निलंबित