Views: 754 
Read Time:1 Minute, 7 Second
आरंग। अवैध परिवहन और अवैध भंडारण का कार्य जोरो पर है. इसी दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां डंपिंग के समय हाइवा 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. घटना में जान माल की हानि नहीं हुई. लेकिन बिजली खंभा क्षति ग्रस्त हो गया है. मामला हरदीडीह घाट का हैं.
दरअसल बीते 20 दिनों से एम एस के यदु ट्रांसपोर्ट की हाईवा लगातार अवैध भंडारण सरकारी जमीन पर कर रहा था. इसी दौरान डंपिंग के समय हाइवा ऊपर से गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया.

गनीमत रही की इस घटना में किसी भी तरफ की हानि नहीं हुई. मगर इस घटना में बिजली का खंभा क्षति ग्रस्त हो गया है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. मामले की शिकायत बिजली विभाग और थाने में कर दी गई है.






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर