The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर फंदे पर झूला कातिल, जानें क्या है वजह…

Views: 1267
Spread the love
Read Time:49 Second

सारंगढ़। जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed