सारंगढ़। जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां के निवासी हेमलाल साहू सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की पड़ोस के ही एक युवक ने टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटनास्थल पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आज से ठीक 5 साल पहले पड़ोस में रहने वाला आरोपी मनोज साहू युवती मीरा से एकतरफा प्यार करता था। इस वजह से दोनों ही परिवार के बीच झगड़ा भी हुआ और मीरा के पिता हेमलाल के शिकायत के आधार पर मनोज को जेल भेज दिया गया। इस बीच मीरा की शादी सरसींवा के पास रायकोना गांव में हो गई। वहीं अब अपने भाई मदन साहू के शादी में शामिल होने मीरा अपने 3 साल के बेटे दत्युष के साथ गांव पहुंची थी। तभी मीरा को देख मनोज पागल हो गया और बीती रात उनके घर में घुसा।
घर में घुसते ही पहले उसने हेमलाल साहू 55 वर्ष फिर जगमोती 52 वर्ष और ममता 27 वर्ष की टंगिया से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद एक अलग कमरे में सो रही मीरा 25 वर्ष और 3 साल के दत्यूष को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से मनोज साहू ने भी उसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड के बाद अब इस पूरे परिवार में एक ही सदस्य बचा है वो है मदन साहू जो कि पिथौरा बिजली विभाग में ऑपरेटर है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक की टीम सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच चुके हैं। इस हत्याकांड से पूरा गांव सदमे में है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर