The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें प्रेमी ने की अपने प्रेमिका की हत्या

Views: 1060
Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second
  1. बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी ने विवाद होने के बाद कुल्हाड़ी से अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

 

बता दें कि ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।

सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed