The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ में रुकने का नाम नहीं ले रही है सड़क दुर्घटना ट्रक और ऑटो में आमने सामने भिड़त दो बच्चो की गई जान

Views: 1613
Spread the love
Read Time:1 Minute, 9 Second

Jashpur Accident : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि दुर्घटना का शिकार हुई ऑटो बगीचा के झापीदरहा की ओर से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

 

 

Jashpur Accident : बता दें कि मृतकों में ऑटो में सवार छोटू 11 वर्ष और दीपेश नागेश 14 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना मे 7 लोग घायल हुए हैँ. जिन्हे उपचार के लिए, बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग, विवाह समारोह में कैटरिंग का काम खत्म कर वापस घर की ओर लौट रहे थे। फिलहाल बगीचा पुलिस मामले मे मर्ग कायम कर, जांच मे जुटी हुई है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed