नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील होने और 26 मई को पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस सीजन का यह पहला चक्रवाती तूफान होगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार, इसका नाम रेमल रखा जाएगा। इस नाम का सुझाव ओमान ने दिया है। गुरुवार की सुबह 13.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के बीच यह चक्रवात दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक यह बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व की ओर बढ़कर और गहरा सकता है।
Cyclone Remal : मौसम विभाग ने बताया कि इस चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मौजूद एक कम दबाव की प्रणाली के शुक्रवार को गहरे दबाव में परिवर्तित होने और उसके बाद अगले दिन पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात में बदलने की संभावना है।
Cyclone Remal :
Cyclone मौसम विभाग ने कहा कि इसके बाद रविवार शाम तक यह चक्रवात एक भीषण चक्रवाती तूफान के तौर पर बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने मछुआरों को रविवार तक उत्तर बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक रविवार को 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम कार्यालय ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है और समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने और 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है।







Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश