नारायणपुर। Naxal Encounter in Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सात वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया।
Naxal Encounter in Narayanpur: नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी।
Naxal Encounter in Narayanpur: शुक्रवार को जब नक्सलियों के शव को लेकर जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए हैं।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर