The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

स्कूल के अंदर मासूम बच्चे की लाश फंदे से लटकती मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

Views: 1609
Spread the love
Read Time:1 Minute, 47 Second

कोंडागांव। जिले के केशकाल ब्लॉक के ग्राम डूमरपदर स्थित प्राथमिक शाला में मासूम बच्चे की फंदे से लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आज दोपहर स्कूल के मैदान पर खेल रहे बच्चों ने लाश को देखा और इसकी सूचना मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

 

 

बता दें कि मृतक तीसरी कक्षा का छात्र है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह अपने नानी-नाना के घर में रहते हुए प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार देर शाम वह घर से बिना बताए कही चला गया था। जिसके बाद आज सुबह स्कूल में उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। बताया जाता है कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा था उसी के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश पाई गई है।

 

 

फंदे की ऊंचाई देखकर बच्चे के परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस ऊंचाई पर फंदा बांधा गया है उस ऊंचाई पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा फंदा बांधना नामुमकिन है। इधर मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed