CG Breaking : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू के अफसर पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़े हैं। इस दौरान ईओडब्ल्यू की करीब 7-8 लोगों की टीम मौजूद थी।
बता दें कि पांडुका गांव से ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अंजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान ईओडब्ल्यू की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया।
नोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहा था पीयूष
बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर निकल गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार