The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पानी की तलाश में रोड पार करते समय गाड़ी की चपेट में आया नर भालू , मौत

Views: 953
Spread the love
Read Time:1 Minute, 22 Second

महासमुंद।  महासमुंद के पिथौरा वन परिक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के पास पानी की तलाश में भटक रहे भालू की देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव वन काष्ठागार पिथौरा पहुंचाया गया।

 

 

बताया जा रहा है कि, शनिवार को ग्राम टेका और ग्राम मेमरा के बीच एनएच-53 सड़क किनारे शनिवार भालू का शव देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

 

CG News: आशंका बताई जा रही है कि, वन कक्ष क्रमांक-248 से निकलकर हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे से लुढ़ककर नीचे गड्ढे में जा गिरा होगा। पंचनामा के दौरान सर पर चोट का निशान मिले हैं। नर भालू की आयु 3-4 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed