धमतरी। जिले के वन परिक्षेत्र दुगली के बीरनपारा में खेत से लगे बाडी में नर तेंदुआ का शव रविवार की सुबह मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामिणों द्वारा फारेस्ट विभाग के कर्मचारियों को मिली। मौके पर पहुंचकर अधिकारी, कर्मचारियों ने विभागीय कार्यवाही की। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि मृत तेंदुवा नर था। तेंदुआ तकरिबन ढाई साल का रहा होगा।
परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह जानकारी मिला, एक तेंदुए का शव बीरनपारा में खेत और बाडी से लगे फेंसिंग तार के पास मृत अवस्था में पडा हुआ है। जैसे ही जानकारी हुई मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव का पीएम करवाया गया। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही किस वजह से तेंदुए की मौत हुई है स्पष्ट हो पाएगा।
तेंदुए का शव देहात क्षेत्र में मिलना कोतूहल का विषय बना हुआ है। गर्मियों के दिनांे में अक्सर जंगल छोड़ जंगली-जानवर ग्रामीण इलाके में पहुंचते हैं और पालतू पशुओं का अधिकांशतः शिकार बनाते हैं। पूर्व में भी दुगली क्षेत्र में ऐसा मामला आ चुके हैं। मगर जांच का विषय यह है आखिर तेंदुए का मौत हुई कैसे!।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार