गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला नगर पंचायत में सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने शिकायतकर्ता रविशंकर गुप्ता से मकान बनाने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
बता दें कि बिलासपुर में बेलगहना के रहने वाले रविशंकर गुप्ता की गौरेला में आवासीय जमीन है,वो अपनी भूमि पर मकान बनाने के लिए नगर पंचायत गौरेला से भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता से आवेदन किया था। इस दौरान अरविंद गुप्ता ने उनसे भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रुपए की मांग की, जिसके बाद रविशंकर गुप्ता एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत की थी।
शिकायत का सत्यापन किया करने के बाद एसीबी ने उसे आरोपी के बताए स्थान पर बिलासपुर स्थित व्यापार विहार में 8,000 रुपए लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हथों धरदबोचा। मामले में ACB की टीम आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर