Views: 1266
Read Time:1 Minute, 7 Second
बिलासपुर। नवतपा के तपन पर पूरा छत्तीसगढ़ तप रहा है. आज का पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा है. मौसम विभाग ने लू आ अलर्ट जारी किया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी जारी की है. लोगों को दिन में 12 से 4 बजे तक घर से न निकलने की हिदायत दी है.
आज का दिन अब तक साल का सबसे गर्म दिन रहा. बिलासपुर का पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. गर्मी अपने चरम पर है. नवतपा के तपन से मुंगेली भी तप रहा. यहां पारा 44 डिग्री के पार जा पहुंचा है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. नगर के चौक-चौराहो पर सन्नाटा पसरा हुआ है. जरूरी कामकाज वाले लोग गला तर करते नजर आ रहे. भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है.






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर