अकलतरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी उसके घर मेहमानी में आया था। घर में अकेली देखकर उसने नाबालिग लड़की के मुंह को चुनरी से बांध दिया। कमरे में ले जाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों काम पर चले गए थे। सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर मेहमानी में आया हुआ था। इस बीच दोपहर करीबन 2.30 बजे घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर घर के दरवाजे को बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बीच पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। हाथ को पकड़ कर उसे कमरे में ले गया। पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा न सकी। पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 को देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन लेकर मौके से फरार हो गया।
अकलतरा थाने में आरोपी राजेश लहरे (20) वर्ष के खिलाफ धारा 342,376,394, और 4,6 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जारी थी। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी राजेश लहरे भागने के लिए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर है। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। वहीं, लूटा हुआ एक मोबाइल फोन की भी बरामद किया गया है। आरोपी राजेश लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Average Rating
More Stories
CG News : बाइक चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना पड़ा भारी, थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक निलंबित
नगरपालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने कलेक्टर महोदय, जिला एमसीबी को पत्र लिखकर भीषण गर्मी में नगरपालिक निगम और पीएचई के संयुक्त प्रयास से नगरपालिक निगम द्वारा करवाए गए लगभग 4.50 करोड़ के पाइप लाइन के कार्य में पानी सप्लाई की मांग की है
कही गाय भी विलुप्तता की श्रेणी में ना हो जाय शामिल, हर घर में हो एक देशी गाय – विधायक… श्री हरि गौशाला धनपुर में 300 उत्पाद तैयार करने विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन संपन्न, जैविक खेती, गौमूत्र और गोबर से उत्पाद तथा किसानों को मिले प्रशिक्षण, गौशाला का मूल उद्देश्य