कोटा बेलगाना मुख्य मार्ग पर दुर्घटना को आमंत्रित करता जर्जर “बॉस”

The YWN News संदीप मिश्रा ( BJMC ) की रिपोर्ट
कोटा बेलगाना मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत कुंवारीमुंडा कोटा कोरी बांध जलाशय प्रवेश मार्ग के पास पिछले दो दिनों से “बॉस” जर्जर अवस्था में सड़कों पर फैला हुआ है जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता है
यह मार्ग कोटा से बेलगहना, अमरकंटक, मध्य प्रदेश ,जाने का मुख्य मार्ग है जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है यह “बॉस” जहां जर्जर अवस्था में पड़ा है ठीक उसके पहले एक बड़ा अंधा मोड़ आता है जहां गाड़ियां तेज रफ्तार से आती है और समानता सामने से आने वाली गाड़ी “बॉस” के कारण दिखाई नहीं देती जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है कोटा नगर के शारीरिक शिक्षक ,पर्यावरण विद् एवं समाजसेवी डॉ रंजीत सिंह पवार ने बताया कि यह “बॉस” पिछले दो दिनों से ऐसे ही अवस्था में फैला हुआ है

श्री पवार ने इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से दी लेकिन दो दिनों के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई डॉक्टर साहब बताते हैं कि बड़ी संख्या में शनिवार रविवार को पर्यटक कोरी बांध जलाशय औरापानी घूमने पहुंचते हैं विभाग की जिम्मेदारी बनती है की बड़ी घटना घटने से पहले जल्द से जल्द जर्जर हो चुके “बॉस” को हटाया जाए






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर