बिलासपुर।शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इस तरह कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की।
राजधानी एक्सप्रेस से तोखन साहू रायपुर से रवाना होकर ठीक 2 बजे बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के निकाय मंत्री अरुण साव के अलावा पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा भूपेंद्र सवन्नी समेत भाजपा के कमोबेश जिला के सभी वरिष्ठ नेता नजर आए। जिला भाजपा नेताओं ने रामदेव कुमावत की अगुवाई में तोखन साहू को गजमाला पहनाकर अपनी खुशियो को जाहिर किया।
रेलवे स्टेशन में ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और लोकसभा क्षेत्र की जनता का अभिनंदन करता हूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान मिला। इसके लिए दोनों हाथ जोड़कर बिलासपुर लोकसभा की जनता को प्रणाम करता हूं।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?