CG BREAKING: CAF जवान ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप… देखें पुरी ख़बर
बिजापुर : जिले के रामपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. CAF कैंप में एक ज वान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है. गोली चल ने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया. वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला भोपाल पट्टनम थाना अंतर्गत का है.

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने मारी खुद को गोली मार ली है. जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है. जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है. खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. व हीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं. इस घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है.






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार