CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं।

रायपुर/कवर्धा। CG Crime: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में चरवाहे साधराम यादव की गला रेंतकर हत्या के मामले में पुलिस और जांच एजेंसी एनआईए को छत्तीसगढ़ में आतंकी माड्यूल के अहम सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों के टूटे मोबाइल फोन से बंदूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो मिले हैं।
CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने कहा, इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का सबूत मिला है। इसलिए गंभीरतापूर्वक पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस साधराम हत्याकांड में पहले ही आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 16 यूएपीए के अंतर्गत अपराध दर्ज कर चुकी है।
CG Crime: बता दें कि बीते 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिल के लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपियों ने हत्या कर दी थी। हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में जांच कर रही है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार