एमसीबी। जिला एमसीबी के मनेंद्रगढ़ शहर में आज दिनांक 21.07.2024 दिन रविवार को मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया था, आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ संस्था लगातार 18 वर्षों से समाज में जनहित के लिए सदैव सक्रियतापूर्वक कार्य करते आए हैं और विभिन्न प्रकार के समाज हित कार्यक्रम भी आयोजित करते आए हैं, कवि सम्मेलन , एक साम शहीदो के नाम सहित मेडिकल सम्बंधित आयोजन जैसे सफल कार्यक्रमों का आयोजन मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ द्वारा कई सालों से किया जाता रहा है। पत्रकार संघ का निर्वाचन हर साल किया जाता है जिसमे अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, बिल्कुल उसी तरह आज मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और नए अध्यक्ष के रूप में चयनित हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, उपाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार वरूण चक्रवर्ती, सचिव मृत्युंजय सोनी व कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के नाम से सर्व सहमति बनी, निर्वाचन अधिकारियों में सतीश गुप्ता ,सुरजीत रैना और रणजीत सिंह के द्वारा सफल व शांतिपूर्ण चुनाव कराया गया, जीत की खुशी में पत्रकारो के द्वारा पटाखे फोड़ कर भगतसिंह तिराहे व गांधी चौक में खुशी मनाई गई और समस्त चयनित पत्रकारों को शहर भर के लोगों एवं अन्य पत्रकारों ने शुभकामनाएं दीं।
पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ का चुनाव संपन्न, चयनित हुए वरिष्ठ पत्रकारों को क्षेत्रवासियों ने दी बधाईयां… नए अध्यक्ष चयनित हुए प्रवीण निशी, उपाध्यक्ष चयनित हुए वरूण चक्रवर्ती, मृत्युंजय सोनी बने सचिव तो राजेश सिन्हा संघ के नए कोषाध्यक्ष

Views: 1179
Read Time:2 Minute, 10 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर