बलरामपुर। वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर अशोक तिवारी के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम की सघन मुहीम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 23.07.2024 को मुखबीर सूचना मिला की कुछ व्यक्ति जंगल में अवैध कटाई कर चौधार बना रहे है, जिस पर तत्काल वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना के नेतृत्व में वन अमला ने सोनहरा बीट के वन कक्ष क्रमांक पी. 3515 में पहुचा जहां से दो लकड़ी तस्कर (1) श्यामसुन्दर आ. स्व. केश्वर जाति अहीर सा. पीपरौल (2) महेन्द्र यादव आ. सुकुल यादव जाति अहीर सा. सेन्दूर को धर दबोजा जिनके पास से 5 नग साल (चौपहला ) चौधार = 0.462 घ.मी. एवं 2 नग टांगा को जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों तस्करियों से सघन पूछताछ करने पर बताया गया कि ग्राम तातापानी में हमलोग बेचते हैं, उसके बाद तत्काल उप वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर द्वारा सर्च वारंट जारी किया फिर वन अमला ग्राम तातापानी निवासी सैलजा तिर्की पति संजय तिर्की जाति उरांव के घर से छापे मारी की कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से साल चौखट 32 नग 0.549 घ.मी., आरा 1 नग, सिकंजा 1 नग जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस बड़े कार्यवाही में अनील कुजूर, ज्वाला पाण्डे, प्रमोद लकड़ा, अजीत कुजूर, राजेश राम, श्रीमती प्रियंका सिंह, लक्षण पैकरा, जगदीश पाल, दिवाकर पटेल, श्रीमती रजनी लकड़ा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। इस प्रकार वन अपराध की रोकथाम हेतु वन परिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर के नेतृत्व में वन अमला द्वारा गश्ती एवं देखरेख सतत रूप से की जा रही है।
वन संरक्षण के लिए वन मंडल बलरामपुर सक्रिय, निरंतर कार्यवाहियों से अवैद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप, अवैध लकड़ी तस्करी करने वाले पर वन परिक्षेत्र बलरामपुर ने की बड़ी कार्यवाही

Views: 978
Read Time:2 Minute, 25 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर