कोरिया। शासन के निर्देशानुसार व कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में कोरिया जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिनांक 22.07.2024 से 28.07.2024 तक “शिक्षा सप्ताह ” का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम करवाई गई। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर सामुदायिक भागीदार दिवस – स्थानीय समुदाय, जन-प्रतिनिधि, पालक, एम.एम.सी. पीटीए, पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी तथा न्योता भोजन का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 28.07.2024 को संजय कुमार गुप्ता, संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर द्वारा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुन्ठपुर में आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बेहतर क्रियान्वयन में पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। निरीक्षण में जितेन्द्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी, प्रकाश तिवारी सहायक संचालक, व्ही.एम. भट्ट एम.आई.एस. प्रशासकीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहें।
कोरिया जिले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस पर “न्योता भोज” का आयोजन किया गया

Views: 1166
Read Time:2 Minute, 3 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर