The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मिठाई बनी मुसीबत..पूरे गांव ने खाई, अब लगवा रहे रेबीज का इंजेक्शन जाने क्यों…

Views: 922
Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second

गाय के दूध से बनी मिठाई पूरे गांव ने खाई, अब लगवा रहे रेबीज का इंजेक्शन, जाने क्या है मामला  

कांकेर The YWN News : जिले के पखांजूर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पी व्ही 4 गांव के एक युवक ने ग्रामीणों की जान संकट में डाल दी है। दरअसल, जिन दो गायों को पागल कुत्ते ने काटा था उसने उनके दूध से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में पूरे गांव को खिला दिया। इसके बाद उसने खुद रेबीज का इंजेक्शन लगा लिया।

जब दोनों गायों की मौत हो गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में गांव में शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है।

बता दें कि, 1 जून को गांव के तीन घरों में पूजा हुई थी। तब ग्रामीणों ने प्रसाद के रूप में मिठाई खाई थी। इस पूजा के दो महीने बाद दोनों गायों की मौत हो गई। तब ग्रामीणों को पता चला कि, इन दोनों गायों को पागल कुत्ते ने काटा था और प्रसाद बनाने के लिए उन्होंने उनका ही दूध खरीदा था। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और स्वास्थ्य अमले को सूचना मिली। तब स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed