The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur news : DIAL 112 के आरक्षक एवं चालक सम्मानित #bilaspur #raigarh #police

Views: 533
Spread the love
Read Time:1 Minute, 16 Second

पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में, डायल 112 के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रायपुर : पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस मुख्यालय में डायल 112 टीम के कर्मचारी, जिला रायगढ़ के आरक्षक 131 जयप्रकाश एक्का एवं चालक अमित भगत तथा जिला बिलासपुर के आरक्षक 1328 बसंत मानिकपुरी एवं चालक सुखीराम डोंगरे को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रायगढ़ में आरक्षक जयप्रकाश एक्का और चालक अमित भगत ने करंट से घायल युवक को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया वहीं बिलासपुर में आरक्षक बसंत दास मानिकपुरी और चालक सुखीराम डोंगरे ने बारिश में फंसे एक परिवार को बचाया। जिसके लिए इन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed