बिलासपुर। SP रजनेश सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे जिले को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा झंडा अमर रहे जैसे नारों से आसमान गूंजता रहा।
पूरे देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के सभी थानों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं स्टाफ के लोग सक्रिय रूप से शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा झंडा अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। रैली को देखने के लिए आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में जिले के सभी सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में उनके क्षेत्राधिकार के थानों में भी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पुलिस द्वारा अपनी सहभागिता निभाते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रैली के माध्यम से आमजन में जागरूकता लाई गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश का कहना है कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को प्रबल करना है। उनके हृदय में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जागरूकता लाना है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार