The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

क्रेडा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस…

Views: 609
Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second

क्रेडा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस…

क्रेडा में भारतीय स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगांठ पर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है। परंपरा अनुसार क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों तथा क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री राणा ने स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए 15 अगस्त को हर भारतीय के लिए गौरव का दिन बताया गया। उनके द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में क्रेडा को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य पूर्ण निष्ठा व कर्मठता से किये जाने का संकल्प समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में श्री आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, श्री जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Bilaspur news Update : बेपरवाह अधिकारियों की लापरवाही सड़कें मवेशियों से भरे पड़े…? आये दिन बड़ी-बड़ी घटनाये आज फिर एक सड़क दुर्घटना ने छीन ली परिवार की खुशियां..?

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed