The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

GPM News हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेमरा में शहीद नायक गया प्रसाद चौक मे हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Views: 827
Spread the love
Read Time:2 Minute, 55 Second

गौरेला पेंड्रा मरवाही :  हर वर्ष की भांति इस वर्ष देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे पूर्व सैनिक कल्याण संगठन (जी पी एम) के द्वारा सेमरा में शहीद नायक गया प्रसाद चौक मे हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें संगठन के संरक्षक श्री परितोस कुमार सिंह एवं सूबेदार मेजर राम दुलारे सिंह राठौर (आन ड्यूटी ) के द्वारा ध्वजरोहण का कार्यक्रम प्रातः 8:45 में सम्पन्न किया गया।

 

कार्यक्रम मे सेमरा मिडिल स्कूल के बच्चों के भी उल्लास के साथ भाग लिया  वीर नारी श्रीमति ममता राठौर के द्वारा शहीद नायक गया प्रसाद के स्मारक को माला और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया फिर संगठन के संरक्षक एवं सूबेदार मेजर ने शहीद की स्मारक मे रीत अर्पित कर सम्मान किया और संगठन के सभी सदस्य एक एक कर शहीद की मूर्ती पर फूल और माला अर्पित कर सम्मानित किये।

इस कार्यक्रम मे सेवरत सैनिक भी समिल हुए जो छुट्टी पर घर आए हुए थे उन्हों ने भी शहीद की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर सम्मान किया.

कार्यक्रम मे संगठन के अध्यक्ष श्री मोहन लाल चतुर्वेदी ,उपधायक्ष श्री डालमन सिंह राठौर ,सचिव श्री रवि मार्को ,कोषाध्ययक्ष वीरेंद्र कुमार ,सभी सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ,हेमंत कुमार ,विवेक कुमार ,भारत सिंह ,नारायण सिंह,शिव कुमार ,सी ल वाकरे ,ज्ञानेद्र कुमार ,केवल सिंह ,जगदीश साहू एवं देश में सेवरत सैनिक जिन्हों ने कार्यक्रम मे पूर्ण सहभागिता दिखाई उनका नाम इस प्रकार से है – मुकेश कुमार राजपूत शेखर राज राठौर ,शुभम राठौर ,फिरोज खान, महेंद्र सिंह,गौतम कुमार ,कांनता राठौर ,यदि सभी ने कार्यक्रम मे सहभागिता दिया और कार्यक्रम को संमपन्न बनाने ने विशेष योगदान दिया और अंत में प्रसाद वितरण किया गया संरक्षक महोदय ने सबका धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed