जीपीएम जिले के जिला अस्पताल गौरेला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मरीजों और परिजनों को चिकन भात वितरण करने का मामला सामने आने के बाद गौरेला और पेंड्रा के रहने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 15 अगस्त को जब जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था।
पेंड्रा : जीपीएम जिले के जिला अस्पताल गौरेला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन मरीजों और परिजनों को चिकन भात वितरण करने का मामला सामने आने के बाद गौरेला और पेंड्रा के रहने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 15 अगस्त को जब जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ लोग खाने पीने का सामान वितरित करने एक गाड़ी में पहुंचे और खाने का वितरण कर रहे थे ।
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब देखा कि, मरीजों और परिजनों को मुर्गा भात बांटा जा रहा है तो इसका विरोध भी किया और इसका वीडियो भी बना लिया। तब खाना बांटने आए लोग वहां से चले गये। इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तब सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा जो कि सिविल सर्जन के प्रभार में भी है। वो पहुंचे और स्टाफ से मामले की जानकारी ली और पुष्टि होने पर गौरेला थाना में इसकी लिखित शिकायत भेजी और एफआईआर के लिए कहा।
वहीं सावन के महीने में और स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल और दूसरे संगठनों को हुई तो वो जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएचओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।
वहीं इस मामले में सूचना पर जहां गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और इस मामले में गौरेला के एकता नगर के रहने वाले ओबेश खान, पेंड्रा के रहने वाले मोहम्मद शहाबुददीन, गौरेला निवासी सखर फारूखी को बीएनएस एक्ट की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जहां सभी को 21 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?