The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

राजधानी रायपुर में स्टंटबाजी करते सांड़ से टकराया युवक सारी हेकड़ी, निकल गई पुलिस ने लिया एक्शन

Views: 1478
Spread the love
Read Time:1 Minute, 21 Second

रायपुर 17 अगस्त 2024। राजधानी में बाइक स्टंटबाज इन दिनों बेखौफ हो गये हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं है। हालांकि इस दौरान हादसे भी हो रहे हैं। राजधानी रायपुर में स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तेज गति से बाइक चला रहे दो युवक सांड से टकराकर गिर गए। इस दौरान आसपास बाइक में कई और लड़के भी थे। वहीं, पुलिस ने 5 स्टंटबाजों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में एक्शन भी लिया है।

मन्दिर हसौद पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि नवा रायपुर की सड़कों पर अलग-अलग बाइक सवार कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। इस स्टंटबाजी में युवकों की जान के अलावा दूसरों की जान में खतरे में थी। पुलिस ने युवकों की घेराबंदी का 5 बाइक राइडर्स को पकड़ लिया।पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक्शन लिया है।

मोहम्मद रज्जब 9755114786 बिलासपुर

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed