The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ एमसीबी जिले के अंतिम छोर के विघन गांवो का दौरा किया रेणुका सिंह मोरपच्ची ने

Views: 614
Spread the love
Read Time:1 Minute, 39 Second

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने आज दिनाक 18/08/24 को जिला एमसीबी के खडगवा ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ से लेकर विकास के कई समस्याओं के बारे में ग्रामीण जनों से भेट मुलाकात कर जानकारी चाही। इस दौरान जिला पंचायत कोरिया की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह भी मौजूद रही। इस दौरान कई जगहों पर स्वास्थय मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ग्रामीणों में भारी उत्साह था कि आज उनके पास उनके विधायक और मंत्री जी आए है साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी कई समस्याओं के बारे में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री जी को अवगत कराया। जिला एमसीबी के ब्लॉक खडगवा के विभिन्न गांव पेंड्री,गिद्वमुडी,देवाडांड,पैनारी,धवलपुर, मेंड्रा, कोडा, नेवरी,बेलबहरा का दौरा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री राम लखन साहू और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed