दुर्ग 20 अगस्त 2024। दुर्ग जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल पर वन विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला हेड कांस्टेबल ने पीड़ित पक्ष से नौकरी लगाने के एवज में 1 लाख 78 हजार रूपये ले लिये। नौकरी नही लगने पर जब पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे तो उल्टे महिला कांस्टेबल ने उन्हे झूठे केस में फंसान की धमकी दे दी। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी का ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी 50 वर्षीय अजय गुप्ता ने थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किरण गुप्ता की पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता से थी। पिछले साल 2 जून 2023 को मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम स्थित उनके घर आई थी। बातचीत के दौरान मोनिका गुप्ता उनकी बेटी पलक से मिली और उसके एजुकेशन के संबंध में जानकारी लेने लगी।
अजय गुप्ता की पत्नी किरण ने बताया कि वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। इस बात को सुनते ही पुलिस कांस्टेबल मोनिका गुप्ता ने उसकी वन विभाग में अच्छी पहचान होने का हवाला दिया। मानिका गुप्ता ने बकायदा वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवा देने का भरोसा भी दिया गया।। मोनिका गुप्ता ने वन विभाग में उसके मामा के डिप्टी रेंजर के पद पर होने की जानकारी दी गयी।अजय गुप्ता और उसकी पत्नी को झांसे में लेने के बाद हेड कांस्टेबल मोनिका गुप्ता ने वन विभाग में नौकरी के लिए 2 लाख रुपए लगने की जानकारी दी गयी।
यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था। लेकिन मोनिका गुप्ता बार-बार घर आती रही, जिसके बाद उसने किरण गुप्ता को पैसे देने के लिए मना लिया। इस दौरान बेटी की नौकरी की चाह में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1 लाख 78 हजार रुपए मोनिका को दिये गये। लेकिन उसके बाद से आज ना तो किरण गुप्ता की बेटी की वन विभाग में नौकरी लगी और ना ही उसने पैसा लौटाया।पीड़ित परिवार ने जब महिला हेड कांस्टेबल पर पैसे देने का दबाव बनाया, तो मोनिका गुप्ता ने सिक्योरिटी के रूप में 1 लाख रुपए का चेक दिया।
जब अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में उस चेक को लगाया, तो वह बाउंस हो गया।चेक बाउंस होने के बाद अजय गुप्ता ने मोनिका गुप्ता से पैसा वापस नही करने पर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही। इस पर महिला हेड कांस्टेबल ने दंपति को ही उल्टे धमकाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी गयी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ठगी का शिकार हुए पीड़ित परिवार ने छावनी थाने में महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली