The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Views: 1018
Spread the love
Read Time:1 Minute, 49 Second

 

दुर्ग । जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना सामने आई, जिससे हड़कंप मच गया. घटना के समय स्कूल में प्राइमरी के 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. करंट फैलने पर शिक्षकों ने सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. durg

तितुरडीह के स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर दिन की तरह आज भी क्लास लगी. इस दौरान मॉर्निंग स्कूल में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. तभी स्कूल में अचानक करंट फैल गया. वहीं शिक्षकों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. परिजनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा तो शिक्षकों ने कहा कि मुख्य स्विच ऑफ कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है. इस घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए और घटना की जानकारी ले रहे हैं. वहीं करंट फैलने के कारणों की जांच की जा रही है.

   मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed