Views: 1236 
Read Time:1 Minute, 7 Second
अंबिकापुरः मौसमी बीमारियों का प्रकोप, वार्ड फुल, बरामदे में मरीज…
जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से वायरल फीवर व उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ा हुआ है। आम दिनों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या 150-200 रहती थी। लेकिन अभी हर दिन लगभग 300 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। वार्ड के सभी बेड फुल हैं। इसकी वजह से मरीजों को बाहर बरामदे में रखना पड़ रहा है।
इनमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। मेडिसिन विभाग के महिला व पुरूष वार्ड में 60-60 मरीज भर्ती करने की क्षमता है। लेकिन कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर