PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान ने पकड़ा ज़ोर, सड़क पर आए BJP कार्यकर्ता… नारेबाजी के बाद फूंका पुतला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान इस समय काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है. दरअसल, राहुल गांधी ने बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाती को लेकर टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने दावा किया था PM मोदी OBC नहीं हैं. राहुल गांधी की ये टिप्पणी OBC समुदाय को नागवारा गुज़री जिसके बाद देश भर में लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान इस समय काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है. दरअसल, राहुल गांधी ने बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाती को लेकर टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने दावा किया था PM मोदी OBC नहीं हैं. राहुल गांधी की ये टिप्पणी OBC समुदाय को नागवारा गुज़री जिसके बाद देश भर में लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भी राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस बीच पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिहाज़ से प्रदर्शन रोकने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. नतीजतन, कांग्रेस नेता के खिलाफ उग्र प्रदर्शन देखने को मिला.

राहुल गांधी के खिलाफ BJP नेताओं ने फूंका पुतला
अंबिकापुर में आज इस मामले को लेकर BJP ओबीसी मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसी कड़ी में नज़दीकी घड़ी चौक राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान पुलिस के जवानों ने BJP कार्यकर्ताओं को रोकने की भी कोशिश की. लेकिन BJP कार्यकर्ताओं की गुस्साई भीड़ नहीं रुकी. इस दौरान BJP भाजपा नेता आलोक दुबे ने कहा राहुल गांधी ने उड़ीसा के प्रेस कांफ्रेंस में देश के प्रधानमंत्री के जाति के संबंध जो टिप्पणी की है उससे एक बात पता चलती है कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अभी भी अपरिपक्व है. यही कारण है पिछले दिनों गुजरात में इनके उपर एक मामला दर्ज हुआ था.
‘राहुल गांधी फिर से वही गलती…’ – BJP ने चेताया
BJP नेता आलोक दुबे ने यह भी कहा कि फिर से ऐसी दूसरी ऐसी ग़लती कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाति पर गलत टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुरे छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के इस बयान को लेकर आक्रोश है इसी का नतीजा है कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका पुतला दहन किया जा रहा. OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जाति को लेकर गलत टिप्पणी किया जो बहुत ग़लत है. राहुल गांधी के बयान से देश के OBC समाज को भी आपत्ति है. इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर कार्रवाई होनी चाहिए. देश का OBC समाज आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इस टिप्पणी का सबक़ सिखाएंगा.
CG NEWS
Chhattisgarh News
The YWN News Chhattisgarh
Media contact number Chhattisgarh
Ambikapur News Chhattisgarh






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर