रायपुर 28 अगस्त 2024। गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर SI परीक्षा अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंच गयी है। भर्ती की मांग कर रहे सैंकड़ो युवा बंगले के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इधर गृहमंत्री के बंदले युवाओं के हुजूम को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक बंगले के बाहर सब इंस्पेक्टर परीक्षा के अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक साल 2018 में सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती निकली थी, लेकिन आज तक उसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। 5 साल बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किये जाने युवा काफी नाराज हैं। परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कई स्तर पर युवा ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं होते देख, अब युवाओं ने उग्र रुप धारण कर लिया है। अभ्यर्थियों का कहना, बिना आश्वासन मिले अब वो घर नहीं लौटेंगे। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में SI परीक्षा के अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे और उप मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर बैठे हुए हैं।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश