The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

News : बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला : सूर्या 

Views: 881
Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second

बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला : सूर्या 

 

विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा। आम जनता की आशा के अनुरूप इस बजट में सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। यह बजट भाजपा सरकार का छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प बतलाता है।

ना रोजगार ,ना 500 रू का गैस छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट भाजपा के चुनावी जुमलों की तरह घोर निराशाजनक : डॉ. उज्वला

भाजपा नेताओं ने कहा यह बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है इस बजट में महतारी वंदन,किसानों को भुगतान,प्रधानमंत्री आवास,जल जीवन मिशन,श्रीराम लला दर्शन, मुफ्त इलाज,भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए प्रावधान सहित मोदी की कई गारंटीयों को पूरा करने प्रावधान किया गया है। राज्य की आय बिना किसी पर कर का बोझ डाले 22 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य प्रशंसनीय है।

ना रोजगार ,ना 500 रू का गैस छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट भाजपा के चुनावी जुमलों की तरह घोर निराशाजनक : डॉ. उज्वला

प्रदेश के हर क्षेत्र हर विभाग हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं इससे छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली आएगी। यह बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य बनने के सपने को साकार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed