धमतरी 30 अगस्त 2024। धमतरी जिले के नगरी वनांचल इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, जानकारी के मुताबिक यहां तेंदुआ ने तीन साल के बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया,इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो, रोकर बुरा हॉल है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा, खुदुरपानी भैंसामुड़ा पंचायत की बताई जा रही है,जहां तेंदुआ ने 3 वर्ष की बच्ची नेहा पिता संतोष कुमार के ऊपर देर शाम 6 बजे के आसपास हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, बता दे कि सिहावा,नगरी वनांचल क्षेत्र में बाइट दिनों तेंदुआ ने कोरमूड़ गांव के एक मासूम बच्चे को उठा ले गया था,उससे पहले भी इसी इलाके में तेंदुए की हमले से लोगों की मौत हो चुकी है,वन विभाग के आधिकारी ने मामले की पुष्टि की है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर