The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़े 5 लाख की लूट करने वाले दो आरोपी, लूट में प्रयुक्त दोपहिया जप्त..

Views: 1348
Spread the love
Read Time:1 Minute, 13 Second

धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़े 5 लाख की लूट करने वाले दो आरोपी, लूट में प्रयुक्त दोपहिया जप्त..

धमतरी समाचार छत्तीसगढ़ 

ग्राम अमेठी मैदान के पास रात्रि में मोटर साइकिल सवार दो आरोपियों द्वारा प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5,13,000 रुपये की लूट की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अप.क्र.44/23 धारा 394,201,34 भादवि. के अंतर्गत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंकित पंसारी एवं मंयक सोनी को तत्काल हिरासत में लिया गया। प्रार्थी द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट धमतरी के समक्ष आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस द्वारा लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed