Views: 1468 
Read Time:1 Minute, 8 Second
नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 24 लाख का इनामी दुर्दान्त माओवादी लीडर गिरफ्तार
बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र गढ़चिरोली अहेरी दलम के माओवादी लीडर DVCM विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को पकड़ने में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

पकड़े गये माओवादी लीडर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के लगभग 35 से अधिक नक्सली वारदातों में सक्रिय रहा है। उक्त नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 08 लाख एवं महाराष्ट्र शासन की ओर से 16 लाख, कुल 24 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके कब्जे से नकद 80 हजार रूपये, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य, पाम्पलेट, नोटबुक एवं दवाइयां जप्त की गईं है।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश