The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ में बाजार से लौट रही 8वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप: सहेलियों के साथ लौट रही थी घर; वारदात में 6 नाबालिग सहित 7 लोग शामिल

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

Views: 1915
Spread the love
Read Time:3 Minute, 47 Second

सरगुजा पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ के जशपुर-सरगुजा जिले के बॉर्डर पर 8वीं की छात्रा से 7 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की अपनी 2 सहेलियों के साथ बाजार से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी उसे उठा ले गए। वारदात में 6 नाबालिग शामिल हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की 14 साल की छात्रा रविवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में मुड़केला साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां से तीनों शाम करीब 6.30 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 3 नाबालिग मिले और उन्हें लड़कियों को रोक लिया। सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप

बताया जा रहा है कि लड़की की दोनों सहेलियों को बाइक सवार बहाने से सुनसान रास्ते पर ले गए। इसी बीच आरोपी नाबालिगों के 4 दोस्त और पहुंच गए। उन्होंने सहेलियों को पकड़ लिया, वहीं तीनों नाबालिगों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म किया।

थाने पहुंचे परिजन, देर रात लौटी छात्रा

छात्रा के देर तक घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। फिर सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। इस बीच देर रात करीब एक बजे छात्रा घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजन अगले दिन सोमवार को सीतापुर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।

छात्रा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि, राजापुर इलाके के आरोपियों ने छात्र से दुष्कर्म किया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। वारदात के बाद आरोपी छोड़कर भाग निकले।
सरगुजा SP योगेश पटेल ने बताया कि मामले में 7 आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 7 को पकड़ा, 6 नाबालिग

सरगुजा SP योगेश पटेल ने बताया कि मामले में 7 आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बालिग और अन्य 6 आरोपी नाबालिग हैं। पीड़िता कक्षा 8वीं की और उसकी सहेलियों में एक 8वीं और एक 9वीं की छात्रा है। आरोपियों में से कुछ पीड़िता की सहेलियों के पूर्व परिचित हैं।

सरगुजा SP योगेश पटेल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी को आरोपी बनाया है। सीतापुर थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल जशपुर जिला है, इसलिए केस डायरी पत्थलगांव थाना भेजी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed